सितम्बर 2, 2026 11:55 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर विधानसभा शरद सत्र 21 सितंबर से होगा शुरू

जम्मू-कश्मीर विधानसभा शरद सत्र 21 सितंबर से शुरू हो रहा है। न्याय और संसदीय कार्य विभाग द्वारा जारी एक निर्देश के अनुसार, सत्र से संबंधित सभी विधायी कार्य राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन के माध्यम से संसाधित किए जाएंगे। एक डिजिटल प्लेटफॉर्म को विधानसभाओं के कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

विधायकों द्वारा प्रस्तुत प्रश्न संबंधित विभागों को भेज दिए गए हैं और डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत वन नेशन, वन एप्लिकेशन पोर्टल तक विभागीय पहुंच के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार कर दिए गए हैं।

सभी प्रशासनिक विभागों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रतिदिन अपने ई–विधान एप्लिकेशन खातों की जांच करें। सरकारी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रस्तावों के अनुमोदित संस्करणों से संबंधित पूर्ण और प्रमाणित दस्तावेज़ अपलोड करें और सत्र शुरू होने से पहले इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली में सुचारू रूप से परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करें।