नवम्बर 25, 2026 2:40 अपराह्न

printer

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 20वां संस्करण नेपाल में शुरू

भारत और नेपाल की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 20वां संस्करण आज नेपाल के रुपन्देही जिले के सालझंडी स्थित नेपाली सेना युद्धकला स्कूल में शुरू हुआ। इसका उद्घाटन नेपाली सेना के मध्य-पश्चिमी डिवीजन के कमांडर मेजर जनरल पूर्ण बहादुर खत्री ने किया।

यह अभ्यास आठ दिसंबर तक जारी रहेगा। इसमें दोनों सेनाओं के बटालियन स्तर के जवान हिस्सा ले रहे हैं। अभ्यास में मुख्य रूप से आपदा प्रबंधन, जंगलों में युद्ध और मानवीय सहायता पर ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं के जवान सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ अभियान संबंधी अपने अनुभव भी साझा करेंगे। वर्ष 2011 में शुरू हुआ सूर्य किरण सैन्य अभ्यास भारत और नेपाल के बीच बारी-बारी से हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस अभ्यास का 19वां संस्करण भारत के पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया था।