नवम्बर 19, 2026 8:29 पूर्वाह्न

printer

आज से 22 दिसंबर तक पुणे में आयोजित किया जाएगा भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का 12वां संस्करण

भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का 12वां संस्करण आज से 22 दिसंबर तक पुणे में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष महोत्सव का विषय है – “भारत का विज्ञान, विश्व का भविष्य”।

चार दिन के इस आयोजन का उद्देश्य विज्ञान को प्रयोगशालाओं से बाहर आम लोगों तक पहुंचाना और युवाओं तथा स्टार्टअप को सशक्त बनाने में इसकी भूमिका को उजागर करना है। महोत्सव में यह भी प्रदर्शित किया जाएगा कि भारतीय वैज्ञानिक उपलब्धियां किस प्रकार मानवता के कल्याण में योगदान दे सकती हैं। इस महोत्सव का आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विज्ञान भारती-विभा के सहयोग से किया जा रहा है।