नवम्बर 19, 2026 8:26 पूर्वाह्न

printer

इफ्फी के 57वें संस्करण में इस वर्ष एनिमेशन फिल्मों के लिए शुरू किया जा रहा है एक विशेष नया खंड

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 57वें संस्करण में इस वर्ष एनिमेशन फिल्मों के लिए एक विशेष नया खंड शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य एनिमेशन के माध्यम से कहानी कहने की कला और उसमें छिपी भावनात्मक गहराई को सम्मानित करना है। एनिमेशन अब केवल बच्चों तक सीमित नहीं रह गया है। हर संस्कृति और हर आयु वर्ग के लोगों को जोड़ने की इसमें अनूठी क्षमता है। साधारण चित्रों को ऐसी कहानियों में बदलने की कला, जो सीधे हमारे दिल को छू जाती हैं।