प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल नई दिल्ली में प्रिन्स एण्ड प्रिन्सेज ऑफ वेल्स से मुलाकात की। श्री मोदी ने भारत-ब्रिटेन विजन 2035 से निर्देशित और इस वर्ष जुलाई में भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते यानी सीईटीए के लागू होने से मजबूत हुए भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती तेजी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संबंधी गंभीर चुनौतियों के लिए नवीन समाधानों को प्रोत्साहित करने में अर्थशॉट पुरस्कार के कार्यों की सराहना की।
उन्होंने भारतीय नवप्रवर्तकों और वैश्विक पर्यावरण चुनौतियों से निपटने में उनके योगदान की सराहना की, जिसमें आज मुंबई में आयोजित अर्थशॉट पुरस्कार समारोह भी शामिल है। इस मुलाकात ने रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्तीय प्रौद्योगिकी और जनता से जनता के बीच संबंधों में सहयोग सहित भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर भी प्रदान किया। श्री मोदी ने राजा चार्ल्स तृतीय और प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम को भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।