प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ-फिक्की की वार्षिक आम बैठक और सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
‘इंडिया 2047’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, राजदूतों, राजनयिकों और नीति निर्माताओं सहित ढाई हजार से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।
वर्ष 2026-27 फिक्की का शताब्दी वर्ष है। संगठन की स्थापना सात अप्रैल 1927 को हुई थी और वह अगले वर्ष अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे करेगा।