मई 16, 2026 6:25 अपराह्न

printer

थाईलैंड: बैंकॉक में ट्रेन की टक्कर से लगी भीषण आग, आठ लोगों की मौत

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आज ट्रेन की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में आठ लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस और बचाव अधिकारियों के अनुसार हादसे में एक ट्रेन, सार्वजनिक बस, कई कारें और मोटरसाइकिलें शामिल थीं।

टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जो तेजी से आसपास के वाहनों तक फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इलाके में अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।