महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए, तेलंगाना महिला सुरक्षा विभाग ने स्त्री राइड नामक एक अनूठी पहल शुरू की है। इसमें पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित कैब, ऑटो रिक्शा और इलेक्ट्रिक बाइक का बेड़ा शामिल है। इस बेडे को पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद ने कल आधिकारिक तौर पर झंडी दिखाकर शुरू किया। इसमें, महिला यात्री ओला, उबर और रैपिडो जैसे परिवहन साधन के माध्यम से केवल महिलाओं द्वारा संचालित राइड बुक कर सकती हैं।
इस पहल के अंतर्गत, महिला सुरक्षा दस्ते ने पोर्टल के माध्यम से 55 महिलाओं का चयन किया।
पुलिस महानिदेशक ने नवशिक्षित ड्राइवरों को महिला लड़ाकू पायलटों से प्रेरणा लेते हुए चुनौतियों का दृढ़तापूर्वक सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया। परिवहन, पुलिस और महिला कल्याण विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।