जून 3, 2026 9:37 पूर्वाह्न

printer

एसआईआर को लेकर तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी ने समीक्षा बैठक आयोजित की

निर्वाचन आयोग, तेलंगाना में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है। इस प्रक्रिया के तीसरे चरण के समन्वय के लिए हैदराबाद में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी ने विधानसभा क्षेत्रों, नियुक्त कर्मचारियों और एसआईआर के लिए  सहायता केंद्रों के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी।

उन्‍होंने बताया कि राज्य भर में अब-तक 68.3 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। श्री रेड्डी ने एसआईआर से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों, प्रतिनिधित्व नियमों और मतदाता पंजीकरण विनियमों की व्याख्या भी की।