अगस्त 27, 2026 9:31 पूर्वाह्न

printer

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नेपाल में फंसे लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को नेपाल की स्थिति पर कड़ी नज़र रखने और वहां फंसे तेलंगानावासियों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। नई दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन में एक विशेष हेल्पलाइन और समन्वय केंद्र स्थापित किया गया है। राहत कार्यों के समन्वय के लिए अधिकारी विदेश मंत्रालय और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हैदराबाद स्थित तेलंगाना सचिवालय में एक अलग नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। सरकार का कहना है कि वह स्थिति पर नजर रखना जारी रखेगी और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई का समन्वय करेगी।

नेपाल में अपने परिजनों से संपर्क न कर पाने वाले परिवारों से अनुरोध किया है कि वे हेल्पलाइन पर व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट विवरण, मोबाइल नंबर, नेपाल में अंतिम ज्ञात स्थान, टूर ऑपरेटर का विवरण और परिवार के संपर्क विवरण के साथ दिये गये हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

नई दिल्ली: वंदना – 9871999044, चक्रवर्ती – 9949351270, रक्षित नाइक – 9618597969

नियंत्रण कक्ष, हैदराबाद: एस. लक्ष्मीनारायण – 9885371189, के. श्रीनिवास रेड्डी – 7997959754, ई. चिट्टीबाबू – 9440854433

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला