सितम्बर 11, 2026 3:32 अपराह्न

printer

तमिल वक्ता और प्रख्यात वाद-विवाद संचालक सोलोमन पापैया का मदुरै में निधन

प्रख्यात तमिल वक्ता और जाने-माने वाद-विवाद संचालक सोलोमन पापैया का आज मदुरै में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। श्री पापैया अपनी हास्यपूर्ण शैली और विशिष्ट मदुरै तमिल के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने देश और विदेशों में करीब 12,000 तमिल वाद-विवाद कार्यक्रमों का संचालन किया। मदुरै में जन्मे पापैया ने साधारण पृष्ठभूमि से शुरुआत की और तमिल के प्रोफेसर बने। बाद में उन्होंने मदुरै के अमेरिकन कॉलेज में तमिल विभाग का नेतृत्व किया। साहित्य और शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।