अगस्त 14, 2026 1:29 अपराह्न

printer

तमिलनाडु में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय चेन्नई में फहराएंगे तिरंगा

तमिलनाडु में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। बस टर्मिनल, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसे सभी महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यात्रियों की तलाशी और सामान की स्कैनिंग के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज के प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार करेंगे। इस अवसर पर चेन्नई के महत्‍वपूर्ण स्‍थानों सचिवालय, चेन्नई एयरपोर्ट, एग्मोर और सेंट्रल रेलवे स्टेशन, रिपन बिल्डिंग और डिस्ट्रिक्ट कलेक्ट्रेट बिल्डिंग को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। तमिलनाडु पुलिस की अलग-अलग इकाईयों ने आज फुल ड्रेस रिहर्सल की। ​​स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में यातायात का मार्ग बदला गया है और सचिवालय के आस-पास ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है।