अगस्त 27, 2026 1:42 अपराह्न

printer

तमिलनाडु: डेंगू और एच1एन1 वायरस के प्रसार पर नज़र रखने के लिए स्वास्थ्य टीमों का गठन किया गया

तमिलनाडु में डेंगू और एच1एन1 वायरस के प्रसार पर नज़र रखने के लिए स्वास्थ्य टीमों का गठन किया गया है। विधानसभा में आज ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का उत्‍तर देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के.जी. अरुणराज ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के निगरानी समूह डेंगू के प्रति जागरूकता फैलाने और घरों तथा अन्य स्थानों पर जमा बारिश के पानी में पनपने वाले एडीज मच्छरों के प्रसार को रोकने के लिए घर-घर जाकर निगरानी करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य में डेंगू से सात लोगों की मौत हो चुकी है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि 12 हजार से अधिक लोग डेंगू बुखार से प्रभावित हैं, लेकिन वायरस के आगे प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला