तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने आज राज्य भर के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए कामराज नाश्ता योजना शुरू की। इससे 15,454 सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लगभग 15 लाख 30 हजार अतिरिक्त विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने चेन्नई में तिरुवनमियूर गांधी ग्रामम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय में इस योजना की शुरुआत की। योजना के विस्तार के लिए वर्तमान वित्त वर्ष में 217 करोड़ 63 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि आवंटित की गई है। इसके साथ ही योजना का कुल बजट बढ़कर सात सौ 24 करोड़ रुपये हो गया है।