तमिलनाडु के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने आज राज्य विधानसभा में टीवीके सरकार का पहला बजट पेश किया।
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार ने वर्ष 2031 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को एक लाख 50 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। सरकार ने 78 हजार 324 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे और 10 लाख 43 हजार करोड़ रुपये से अधिक के बकाया कर्ज के बीच अगले 15 वर्षों के लिए 9 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य तय किया है।
राज्य सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व जुटाने का लक्ष्य भी रखा है। मौजूदा योजनाओं की समीक्षा और उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए एम. एस. अहलूवालिया की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। राज्य सरकार का कहना है कि इससे वित्तीय बोझ कम होगा और योजनाओं में होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लगेगी।