तमिलनाडु से बुल्गारिया को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा की मदद से 1.755 मीट्रिक टन जैविक ताड़ के गुड़ का पाउडर निर्यात किया गया है। राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम और यूरोपीय संघ से प्रमाणित इस जैविक उत्पाद की खेप कल तमिलनाडु के इरोड जिले से बुल्गारिया के वारना शहर के लिए रवाना की गई।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि यह खेप भारत के पारंपरिक ताड़ आधारित उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंचाने और देश के जैविक निर्यात उत्पादों में विविधता लाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।