अप्रैल 20, 2026 1:02 अपराह्न

printer

तमिलनाडु: पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 25 हुई

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में कल एक पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। यह घटना तब हुई जब मजदूर कारखाने में काम कर रहे थे। कल रात मलबा हटाते समय हुए एक अन्‍य विस्फोट में 12 लोग घायल हो गए। मृतकों में 22 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। राज्य के मंत्रियों ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पतालों में घायलों का हाल पूछा।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने भी सोशल मीडिया पर इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।