मई 21, 2026 11:55 पूर्वाह्न

printer

आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेश कुमार और मेलूर से विधायक पी. विश्वनाथन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। 1967 के बाद यह पहली बार है कि कांग्रेस सदस्य राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम, मणिकम ठाकुर और कई अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री विजय के गठबंधन सरकार बनाने के फैसले का स्वागत किया है। शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 10 बजे लोकभवन में होगा। राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर नव नियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सरकार को कांग्रेस के पांच विधायक, वीसीके, आईयूएमएल, सीपीआई, सीपीआई -एम के दो-दो विधायक और एस.पी. वेलुमणि के नेतृत्व वाले एआईएडीएमके गुट के 22 विधायकों का समर्थन प्राप्‍त है।