तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव में मदुरांतकम और धारापुरम, सीट पर सत्तारूढ़ टी.वी.के. ने बढ़त बना ली है।
मदुरांतकम सीट पर सातवें राउंड की मतगणना में टी.वी.के. उम्मीदवार के. मरगथम कुमारवेल 27,460 वोटों के साथ आगे चल रही हैं, जबकि डी.एम.के. उम्मीदवार आई. परंथमन 18,668 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
वहीं, धारापुरम सीट पर 14वें राउंड की मतगणना में टी.वी.के. उम्मीदवार सत्यबामा 41,327 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। डी.एम.के. उम्मीदवार एस. सुगन्या 32,263 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ए.आई.ए.डी.एम.के. उम्मीदवार के. भानुमति 27,561 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं।