मई 21, 2026 1:17 अपराह्न

printer

तमिलनाडु: जोसेफ़ विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार

तमिलनाडु में जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इससे राज्य में एक गठबंधन मंत्रिमंडल के गठन का रास्ता साफ हो गया। मंत्रिमंडल में 23 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। इनमें कांग्रेस पार्टी के दो सदस्य भी शामिल हैं।

इस विस्तार के साथ मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को मिलाकर मंत्रीमंडल की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है। लगभग छह दशकों के बाद कांग्रेस अब राज्य कैबिनेट में वापस लौटी है। 1967 के बाद यह पहली बार है जब इस राष्ट्रीय पार्टी को तमिलनाडु के मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिला है।

इस नए विस्तारित मंत्रिमंडल में चार महिला मंत्री भी शामिल हैं। आज सुबह लोक भवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर, सरकार का समर्थन करने वाले गठबंधन दलों के नेता भी उपस्थित थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला