तमिल फिल्मों के जाने-माने संगीतकार और निर्देशक देवेनेसन चोक्कलिंगम, जिन्हें देवा के नाम से जाना जाता था, का आज चेन्नई में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। ‘थेनीसाई थेंद्रल’ के नाम से मशहूर देवा तमिल सिनेमा के प्रमुख संगीतकारों में से एक थे। वे लोक संगीत पर आधारित धुनों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध थे।
देवा ने तीन दशकों तक तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में संगीत दिया। सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘अन्नामलाई’ और ‘बाशा’ तथा विजय की हिट फिल्म ‘खुशी’ में उनका संगीत आज भी लोकप्रिय है।