अगस्त 29, 2026 6:27 पूर्वाह्न

views 101

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज से चार राज्यों और लक्षद्वीप के दौरे पर

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के तीन दिन के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे शिक्षा, सार्वजनिक सेवा, सांस्कृतिक विरासत, उद्योग-अकादमिक सहयोग, मछली पालन को बढ़ावा देने से संबंधित कार्यक्रमों के अलावा कुछ प्रमुख सार्वजनिक समारोहों में भी भाग लेंगे। श्री राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के इरोड में कोंगू वेल्लालर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ट्रस्ट के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे बेंगलुरु जाएंगे, जहां वे राज्य विधानसभा में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रामक...

अगस्त 7, 2026 4:18 अपराह्न

views 218

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल से दो दिवसीय अंडमान-निकोबार दौरे पर

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल से शुरू होने वाले दो दिवसीय अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के पहले दिन, श्री राधाकृष्णन श्री विजयपुरम स्थित सेलुलर जेल राष्ट्रीय स्मारक का दौरा करेंगे। वे शहीद स्तंभ पर, स्वतंत्रता ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वीर सावरकर की कोठरी का दर्शन करेंगे। वे भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों पर आधारित लाइट एंड साउंड शो में भी शामिल होंगे। दौरे के दूसरे दिन, उपराष्ट्रपति श्री विजयपुरम के फ्लैग पॉइंट पर राष...

जुलाई 10, 2026 4:30 अपराह्न

views 41

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने ऑस्ट्रेलिया से तमिलनाडु की अमूल्य पुरावशेषों की सफल वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने ऑस्ट्रेलिया से तमिलनाडु की अमूल्य पुरावशेषों की सफल वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि पुरावशेषों की वापसी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। श्री राधाकृष्णन ने सांस्कृतिक धरोहरों को देश में वापस लाने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुरावशेषों की वापसी में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और 2014 से अब तक 600 से अधिक कलाकृतियां भारत लौट चुकी हैं। उपराष्ट्रप...

जून 24, 2026 8:36 अपराह्न

views 104

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ‘वी.आई.पी. कल्चर इन इंडिया: पावर, प्रिविलेज एंड डिस्टेंस फ्रॉम डेमोक्रेसी’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में ‘वी.आई.पी. कल्चर इन इंडिया: पावर, प्रिविलेज एंड डिस्टेंस फ्रॉम डेमोक्रेसी’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि यह पुस्तक सत्ता संस्थानों और आम नागरिकों के बीच मौजूद दूरी पर विचार करती है और जन-केंद्रित शासन के माध्यम से इस दूरी को कम करने की आवश्यकता पर बल देती है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह पुस्तक दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत की पहचान का उल्‍लेख करती है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि लोकतंत्र तभी फलता-फूलता ह...

अप्रैल 20, 2026 3:52 अपराह्न

views 90

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन की श्रीलंका यात्रा संपन्न, द्विपक्षीय संबंधों पर जोर

उपराष्‍ट्रपति सी पी राधाकृष्‍णन की दो दिवसीय श्रीलंका यात्रा आज संपन्‍न हो गई। यात्रा के दौरान परस्‍पर संबंधों और विकास से जुड़े सहयोग को निरंतर मजबूती देने पर बल दिया गया। इससे पहले, उपराष्‍ट्रपति ने आज श्रीलंका के नुवारा एलिया में भारतीय आवासीय परियोजना के अंतर्गत निर्मित मकानों का दौरा किया और लाभार्थियों से बातचीत की। उन्‍होंने भारतीय मूल के तमिल समुदाय के कल्‍याण के लिए देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्‍होंने बताया कि श्रीलंका के उत्‍तरी, पूर्वी और बागानी क्षेत्रों मे 50 हजार मकान दिए जा...

अप्रैल 18, 2026 4:58 अपराह्न

views 110

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन कल से दो दिन के श्रीलंका दौरे पर

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन कल से दो दिन के श्रीलंका दौरे पर रहेंगे। पड़ोसी देश की यह उनकी पहली यात्रा होगी। श्री राधाकृष्‍णन श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायक से मुलाकात करेंगे। वे श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरसूर्या और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलेंगे। उपराष्ट्रपति भारतीय मूल के तमिल समुदाय तथा श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों के तमिल नेताओं से बातचीत करेंगे। वे कोलंबो में एक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और भारत की सहायता से निर्मित आव...

जनवरी 20, 2026 8:05 अपराह्न

views 168

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने ‘चैलिस ऑफ़ एम्ब्रोसिया : राम जन्मभूमि-चैलेंज एंड रिस्‍पोन्‍स पुस्‍तक का किया विमोचन

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में 'चैलिस ऑफ़ एम्ब्रोसिया : राम जन्मभूमि-चैलेंज एंड रिस्‍पोन्‍स पुस्‍तक का विमोचन किया। यह पुस्‍तक केन्‍द्र सरकार के पूर्व सचिव सुरेंद्र कुमार पचौरी ने लिखी है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर भारत की सभ्यता की यात्रा में एक अहम क्षण है, जहां आस्था, कानून और लोकतंत्र तथा गरिमा एक साथ आए। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि भगवान राम राष्ट्र की आत्मा हैं और वर्ष 2019 के सर्वोच्‍च न्‍यायालय के फैसले ने लाखों लोगों की आकांक्षाओं को पूरा ...