अगस्त 28, 2026 8:38 अपराह्न | Vice-President C.P. Radhakrishnan

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन कल से चार राज्यों और लक्षद्वीप की यात्रा पर

उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल से तमिलनाडु, कर्नाटक, केरलम और लक्षद्वीप की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान उप-राष्ट्रपति शिक्षा, जन-सेवा, सांस्कृतिक विरासत, उद्योग जगत और शैक्षिक जगत के बीच सहयोग, मत्स्य पालन से जुड़े कार्यक्रमों तथा प्रमुख सार्वजनिक समारोहों में शामिल होंगे।

श्री राधाकृष्णन कल तमिलनाडु के इरोड में ‘कोंगु वेल्लालर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ट्रस्ट’ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद उप-राष्ट्रपति बेंगलुरु जाएंगे, जहां वे विधान सौध में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े के जन्मशती समारोह में भाग लेंगे।

रविवार को उप-राष्ट्रपति केरलम के अलाप्पुझा जाएंगे। वे ‘केरल कौमुदी’ की 115वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे पतनमतिट्टा जाएंगे और वहां ‘अरनमुला जल महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे। श्री राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में केरलम के प्रमुख सांस्कृतिक त्योहार ‘ओणम पेजेंट्री’ का उद्घाटन करेंगे।

यात्रा के अंतिम दिन उप-राष्ट्रपति लक्षद्वीप के अगत्ती जाएंगे। वे मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे। केरलम लौटने पर वे कोच्चि के कक्कानाड में ‘राजागिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी’ के रजत जयंती समारोह और ‘कॉन्फ्लुएंस 3.0 उद्योग-शिक्षा शिखर सम्मेलन’ में भाग लेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला