उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने ऑस्ट्रेलिया से तमिलनाडु की अमूल्य पुरावशेषों की सफल वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि पुरावशेषों की वापसी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। श्री राधाकृष्णन ने सांस्कृतिक धरोहरों को देश में वापस लाने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुरावशेषों की वापसी में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और 2014 से अब तक 600 से अधिक कलाकृतियां भारत लौट चुकी हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि पुरातत्व अवशेषों की वापसी भारत के विकास भी, विरासत भी के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
News On AIR | जुलाई 10, 2026 4:30 अपराह्न | Vice-President C.P. Radhakrishnan
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने ऑस्ट्रेलिया से तमिलनाडु की अमूल्य पुरावशेषों की सफल वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की