अप्रैल 18, 2026 4:58 अपराह्न | Vice-President C.P. Radhakrishnan

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन कल से दो दिन के श्रीलंका दौरे पर

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन कल से दो दिन के श्रीलंका दौरे पर रहेंगे। पड़ोसी देश की यह उनकी पहली यात्रा होगी। श्री राधाकृष्‍णन श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायक से मुलाकात करेंगे। वे श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरसूर्या और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलेंगे।
उपराष्ट्रपति भारतीय मूल के तमिल समुदाय तथा श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों के तमिल नेताओं से बातचीत करेंगे। वे कोलंबो में एक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और भारत की सहायता से निर्मित आवासों को वर्चुअल माध्यम से तमिल समुदाय के लाभार्थियों को सौंपेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला