अगस्त 7, 2026 4:18 अपराह्न | Vice-President C.P. Radhakrishnan

printer

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल से दो दिवसीय अंडमान-निकोबार दौरे पर

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल से शुरू होने वाले दो दिवसीय अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के पहले दिन, श्री राधाकृष्णन श्री विजयपुरम स्थित सेलुलर जेल राष्ट्रीय स्मारक का दौरा करेंगे। वे शहीद स्तंभ पर, स्वतंत्रता ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वीर सावरकर की कोठरी का दर्शन करेंगे। वे भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों पर आधारित लाइट एंड साउंड शो में भी शामिल होंगे। दौरे के दूसरे दिन, उपराष्ट्रपति श्री विजयपुरम के फ्लैग पॉइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में भाग लेंगे। बाद में, वे डॉ. बी.आर. अंबेडकर प्रौद्योगिकी संस्थान सभागार में आयोजित राजकीय समारोह “वंदे मातरम पर तिरंगा संगीत कार्यक्रम” में शामिल होंगे। श्री राधाकृष्णन ऐतिहासिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप का दौरा करेंगे।