सितम्बर 3, 2026 8:25 पूर्वाह्न
181
प्रधानमंत्री मोदी ने जल-संरक्षण से जुड़ी तकनीक अपनाने और सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं से सीखने का आह्वान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरीकरण से उत्पन्न चुनौतियों, बढ़ती आबादी और भविष्य में पानी की जरूरतों के प्रति शहरी स्थानीय निकायों को संवेदनशील बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों के लिए भी इसी तरह के चिंतन शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री ने कल जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिन के राष्ट्रीय विभागीय जल सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। उन्होंने जल संरक्षण तकनीकों को अधिक से अधिक अपनाने पर बल दिया। श्री मोदी ने भारतीय विनिर्माणकर्ताओं और हितधारकों को ...