जून 20, 2024 4:26 अपराह्न

views 96

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो द्वारा उन्हें फोन पर बधाई मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो द्वारा उन्हें फोन पर बधाई मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने श्री सुबियांतो को उनके कार्यकाल के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच आपसी समग्र रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर बातचीत हुई।     ReplyForward Add reaction

अप्रैल 5, 2024 8:35 अपराह्न

views 72

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 08 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ अप्रैल को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय प्रवास पर बस्तर आएंगे। इस दौरान श्री मोदी भानपुरी क्षेत्र के छोटे आमाबाल में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री की चुनाव सभा के प्रभारी का दायित्व वन ...