जून 13, 2026 6:17 अपराह्न | PM Modi

printer

विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए इस्राएल की शुभकामनाओं पर आभार व्यक्त किया

विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सर्वाधिक लंबे समय तक देश का प्रधानमंत्री रहने के मौके पर इस्राएल के विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई शुभकामनाओं के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया है।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि भारत दोनों देशों के लोगों के आपसी हितों के अनुरुप इस्राएल के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले, इस्राएल के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को निरंतर सफल रहने की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्‍व में दोनों देशों की भागीदारी और मजबूत होगी।