अप्रैल 12, 2026 2:28 अपराह्न

views 235

महिला आरक्षण कानून पर अमल करने का यही सही समय: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि महिला आरक्षण कानून पर सच्ची भावना के साथ अमल करने का समय आ गया है ताकि 2029 से लोकसभा और विधानसभा चुनाव महिला आरक्षण के साथ हों। लोकसभा और राज्यसभा में सदन के नेताओं को लिखे पत्र में श्री मोदी ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे महिला आरक्षण कानून में संशोधन के मुद्दे पर एकजुट हों। इस कानून को नारी शक्ति वंदन अधिनियम का नाम दिया गया है। संसद के बजट सत्र की अवधि बढ़ा दी गई है और तीन दिन का विशेष सत्र 16 से 18 अप्रैल तक चलेगा। महिला आरक्षण अधिनियम से लोकसभा ...

अप्रैल 10, 2026 4:47 अपराह्न

views 104

प्रधानमंत्री मोदी ने सौर ऊर्जा में सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि की भारत की उपलब्धि पर जोर दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा क्षमता में सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि दर्ज करने की भारत की उपलब्धि पर लेख साझा किया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकाशवाणी समाचार की खबर को साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में हासिल महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बल दिया। इससे पहले, केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने घोषणा की थी कि देश ने वित्त वर्ष 2025-26 में 45 गीगावाट की सबसे अधिक वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि दर्ज की है। श्री जोशी ने कहा कि यह उपलब्धि ऊर्जा सुरक्ष...

अप्रैल 2, 2026 9:18 अपराह्न

views 91

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, मंटुरोव ने प्रधानमंत्री को व्यापार और आर्थिक साझेदारी, उर्वरक, संपर्क और जन-संबंधों सहित पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी दी। मोदी ने पिछले वर्ष दिसंबर में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सफल भारत यात्रा को याद किया। श्री मोदी ने भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य ...

अप्रैल 2, 2026 9:02 अपराह्न

views 101

प्रधानमंत्री मोदी ने जनगणना 2027 के लिए अपना स्वयं का विवरण दर्ज किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनगणना 2027 के लिए अपना स्वयं का विवरण दर्ज कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि यह पहली बार है जब विवरण डिजिटल माध्यम से एकत्र किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस सुविधा से देश के लोगों को अपने पूरे परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने की शक्ति मिलती है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने और जनगणना प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो गया है, जिसमें घरों की सू...

मार्च 10, 2026 9:39 अपराह्न

views 151

प्रधानमंत्री मोदी कल तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस और एक यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाडि़यों और एक यात्री रेलगाडी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें से एक यात्री रेलगा‍ड़ी केरल के एर्नाकुलम से रवाना होगी। रेल मंत्रालय ने कहा कि इन नई रेल सेवाओं से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड के यात्रियों को लाभ होगा। मंत्रालय ने बताया कि पोदानूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस कोयंबटूर के औद्योगिक क्षेत्र को पूर्वी भारत के कोयला और खनिज उत्पादक क्षेत्र झारखंड से सीधे जोड़ेगी। नागरकोइल...

फ़रवरी 27, 2026 10:01 अपराह्न

views 188

प्रधानमंत्री मोदी अजमेर से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राजस्थान के अजमेर में 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए राष्ट्रव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस-एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम का लक्ष्‍य प्रतिवर्ष सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 14 वर्ष की लगभग एक करोड़ 15 लाख बालिकाओं का टीकाकरण करना है। यह टीका सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। टीकाकरण आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-जिला और जिला अस्पतालों के साथ सरकारी चिकित्‍सा महाविद्यालयों और अस्प...

फ़रवरी 27, 2026 9:36 अपराह्न

views 89

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में राइजिंग भारत समिट में कहा कि कई विकसित देश भारत के साथ मुक्‍त व्‍यापार समझौता करना चाहते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने पिछले 11 वर्षों में अपनी शक्ति और क्षमताओं को पहचान लिया है। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार इसे साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। नई दिल्‍ली में एक कार्यक्रम में श्री मोदी ने कहा कि भारतीय समाज में पहले हीन भावना व्याप्त थी। उन्होंने कहा कि भारत पहले पश्चिम का अनुकरण करता था और पश्चिमी मान्यता चाहता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। श्री मोदी ने कहा कि आजादी के बाद भी देश इस मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से कुछ लोग आज भी इस बात...

फ़रवरी 13, 2026 9:09 अपराह्न

views 140

कई चुनौतियों के बावजूद यह दशक भारत के लिए तरक्की का दशक: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कई मुश्किलों के बीच यह दशक भारत के लिए बहुत तरक्की का रहा है। इस दशक में मज़बूत डिलीवरी और लोकतंत्र को मज़बूत करने वाले प्रयास शामिल हैं। श्री मोदी आज शाम नई दिल्ली में ईटी वैश्विक व्‍यवसायिक शिखर सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी, दुनिया भर में तनाव, युद्ध और आपूर्ति श्रृंखला में रुकावट के कारण भारत ने सिर्फ़ एक दशक में बहुत कुछ देखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी देश की ताकत संकट के समय ही सामने आती है। श्री मोदी ने कहा कि उन...

फ़रवरी 12, 2026 9:26 अपराह्न

views 91

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के भाजपा पंचायत सदस्यों, नगर पालिका सदस्यों और निगमों के सदस्यों से की भेंट

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केरल के भाजपा पंचायत सदस्यों, नगर पालिका सदस्यों और निगमों के सदस्यों से भेंट की। इस अवसर पर तिरुअनंतपुरम निगम के भाजपा पार्षद भी उपस्थित थे। तिरुअनंतपुरम नगर निगम में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। सोशल मीडिया  पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की, जिनमें भाजपा का जनता से जुड़ाव मजबूत होने, सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने और ‘जीवन की सुगमता’ को बढ़ावा देने के तरीके शामिल थे। श्री मोदी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि केरल के...

जनवरी 28, 2026 9:10 अपराह्न

views 214

प्रधानमंत्री: पिछले एक दशक में भारत विश्व के तीसरे सबसे बड़े घरेलू विमानन बाजार के रूप में विकसित

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि भारत का विमानन क्षेत्र, सिर्फ एक दशक में ऐतिहासिक परिवर्तन का साक्षी बना है। हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर आज से शुरू हुए विंग्स इंडिया 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश कहा कि विमान निर्माण से लेकर उन्नत हवाई गतिशीलता और लीजिंग तक भारत खुद को विमानन अवसरों के देश के रूप में स्थापित कर रहा है।   प्रधानमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना ने लगभग एक करोड़ 50 लाख यात्रियों को उन मार्गों पर उड़ान भरने में सक्षम बनाया है जो एक दशक पहले अस...