आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि आध्यात्मिकता और योग संतुलन बनाए रखने और तनावमुक्त जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भावी पीढ़ियों के लिए भारत के सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
आज अमरावती की उंडावल्ली गुफाओं में योग गुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व में आयोजित विशेष योगान्ध्र कार्यक्रम में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी और आध्यात्मिकता को साथ-साथ चलना चाहिए।
उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से योग को वैश्विक मान्यता दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया और कहा कि अब लगभग 190 देश इस दिवस को मनाते हैं। सभा को संबोधित करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने योग और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की।