मई 24, 2026 8:54 पूर्वाह्न

printer

विशेष जांच दल ने नासिक टी.सी.एस. दुष्‍कर्म और धर्मांतरण मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

महाराष्ट्र की नासिक अदालत में विशेष जांच दल ने टीसीएस कंपनी के एक केंद्र से संबंधित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में एक हजार पांच सौ पन्नों का अभियोग पत्र दाखिल किया है। जांच दल के प्रमुख संदीप मिटके ने बताया कि कल चार आरोपियों, मतीन पटेल, निदा खान, दानिश शेख और तौसीफ अत्तर के खिलाफ अभियोग पत्र दाखिल किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले कुछ दिन में सात-आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त आरोप पत्र दाखिल होने की संभावना है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहला मामला 25 मार्च को देवलाली कैंप पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। निदा खान के खिलाफ दो मामले और अन्य आरोपियों के खिलाफ छह से नौ मामले दर्ज किए गए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला