मिज़ोरम में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर शुरू हो गया है। एसआईआर पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, मिज़ोरम के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. लालरोज़ामा ने जनता और निर्वाचन आयोग की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
उन्होंने कहा कि संशोधन प्रक्रिया के दौरान अत्यधिक सावधानी और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि अधिकारी सीधे तौर पर मतदाता सूचियों का काम संभालेंगे। उन्होंने अधिकारियों से पूरी ईमानदारी, सटीकता और सतर्कता के साथ काम करने का आग्रह किया, ताकि मिज़ोरम के वास्तविक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।