नवम्बर 24, 2026 9:49 अपराह्न

printer

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ बातचीत के लिए रखीं सात शर्तें

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर ग़ालिबफ़ ने आज चेतावनी दी कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष समाप्त करने के लिए ईरान तब तक अमरीका के साथ कोई बातचीत नहीं करेगा और न ही कोई कदम उठाएगा, जब तक उसकी सात शर्तें पूरी नहीं होतीं।

ईरान के वित्तीय नेटवर्क को निशाना बनाते हुए अमरीका के नए प्रतिबंधों के बाद क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान ने अपना रुख दोहराया है।

ईरानी संसद में अपने संबोधन में ग़ालिबफ़ ने कहा कि ईरान का रुख पहले की तरह कायम है। उन्होंने चेतावनी दी कि विरोधियों की किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का ईरान निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ वाशिंगटन की धमकियां और लगातार आर्थिक दबाव अमेरिका की बेबसी को दर्शाते हैं।

ग़ालिबफ़ का यह बयान अमरीकी वित्त मंत्रालय की ओर से दो दर्जन से अधिक ईरानी मुद्रा विनिमय केंद्रों, मुखौटा कंपनियों और प्रमुख अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के एक दिन बाद आया है।