जून 12, 2026 2:28 अपराह्न

printer

दक्षिण-पश्चिम मानसून की ओडिशा में दस्तक, लोगों को गर्मी से मिली राहत

दक्षिण-पश्चिम मानसून ओडिशा में प्रवेश कर चुका है। इससे राज्य में चल रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर सहित कई उत्तरी और तटीय जिलों में पहुंच चुका है। विभाग ने 19 जून तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इस बीच, विभाग ने विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।