दक्षिण कोरिया ने आज कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि ये प्रक्षेपण सुबह उत्तर कोरिया के पूर्वी सिनपो इलाके से किए गए। उन्होंने बताया कि दक्षिण कोरिया ने अपनी निगरानी को और मजबूत कर दिया है और अमरीका और जापान के साथ लगातार जानकारी साझा की जा रही है।
वहीं, जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी पुष्टि की है कि उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है।