सिक्किम की सुषमा तमांग को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है। सुषमा तमांग दिक्लिंग के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रसायन विज्ञान की शिक्षिका हैं। उन्हें 5 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। राज्य शिक्षा विभाग के अनुसार, यह सम्मान स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और योगदान के लिए दिया जा रहा है।
News On AIR | अगस्त 22, 2026 11:19 पूर्वाह्न
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चुनी गईं सिक्किम की सुषमा तमांग