राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिक्किम को ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ घोषित किया। गंगतोक में आयोजित सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने यह घोषणा की गई। केंद्र की समाज में सभी के लिए आजीवन शिक्षा की समझ – उल्लास पहल के अंतर्गत यह घोषणा की गई है।
यह सिक्किम के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के दूरदर्शी नेतृत्व में शैक्षिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास के प्रति राज्य की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए वयस्क शिक्षा, कार्यात्मक साक्षरता और आजीवन शिक्षा को बढ़ावा देना है, साथ ही निरंतर सीखने और कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है।