मई 30, 2026 8:30 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार। बाल टीकाकरण बढ़कर 96% तक पहुंचा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के छठे चरण के आंकडे़ कल जारी कर दिए। इसके अनुसार मातृ और शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा वित्तीय सुरक्षा में भारत ने  तीव्र प्रगति की है। सर्वेक्षण के अनुसार, संस्थागत प्रसव 88.6% से बढ़कर 90.6% हो गए हैं। सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत की कुल प्रजनन दर दो पर बनी हुई है। सर्वेक्षण के अनुसार 12 से 23 महीने के बच्चों को लगे टीकों का आंकड़ा लगातार 96% से अधिक बना हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ये सुधार मिशन परिवार विकास सहित राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रमों के निरंतर प्रभाव को प्रदर्शित करते हैं। सर्वेक्षण के अनुसार महिलाओं की डिजिटल समावेशन और वित्तीय सशक्तिकरण में निरंतर प्रगति हुई है। इसमें कहा गया है कि इंटरनेट का उपयोग करने वाली महिलाओं की संख्या लगभग दोगुनी होकर 64.3% पर पहुंच गई है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि आयुष्मान भारत और विस्तारित स्वास्थ्य सुरक्षा पहलों ने स्वास्थ्य सेवा में वित्तीय सुरक्षा मजबूत की है।