वित्तीय सेवा विभाग ने लावारिस वित्तीय संपत्तियों से संबंधित जानकारी लोगों तक सुगमता से पहुंचाने के लिए कॉमन लैंडिंग पोर्टल शुरू किया है। यह पोर्टल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के समूह- पीएसबीए के सहयोग से विकसित किया गया है। पीएसबीए देश के 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित एक केंद्रीकृत कंपनी है।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि पोर्टल www.unclaimedassetsportal.in एकीकृत मंच के रूप में कार्य करता है, जो वित्तीय प्रणाली से जुड़े ऐसे बैंक खातों, बीमा दावों, शेयरों, लाभांश और म्यूचुअल फंड से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचाता है, जिनका कोई दावेदार नहीं है। कॉमन लैंडिंग पोर्टल अधिक सुलभ, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित वित्तीय के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वित्तीय सेवा विभाग के सचिव, एम. नागराजू ने बताया कि यह पोर्टल एक ही मंच पर कई प्रकार की जानकारियां नागरिकों तक पहुंचाने की सुविधा में सुधार करेगा।