मई 30, 2026 7:20 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, डिज़ाइन लिंक्ड इंसेंटिव योजना के उत्‍साहवर्धक परिणाम मिल रहे हैं

इलेक्ट्रॉनिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डिज़ाइन लिंक्ड इंसेंटिव योजना के उत्‍साहवर्धक परिणाम मिल रहे हैं। श्री वैष्णव ने कल कहा कि तिरूवनंतपूरम में सेमीकंडक्‍टर स्‍टार्टअप नेत्रासेमी ने देश का पहला एज एआई सिस्टम-ऑन-चिप ‘नेत्रा ए-2000’ विकसित किया है, जो उन्नत 12 नैनोमीटर नोड तकनीक पर आधारित है। वाणिज्यिक पैमाने पर यह निगरानी, ​​ऑटोमोटिव, रोबोटिक्स और ड्रोन आदि के लिए स्मार्ट विज़न उपकरणों को शक्ति प्रदान करेगा।