अगस्त 28, 2026 12:14 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अमृतसर में ‘किसान चौपाल’ में होंगे शामिल

रक्षाबंधन के अवसर पर आज केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब में अमृतसर के बाबा बकाला के उमरा नंगल गांव में ‘किसान चौपाल’ में भाग लेंगे। इस अवसर पर श्री चौहान का किसानों से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है।

श्री चौहान सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे और पंजाब और राष्ट्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने स्वर्ण मंदिर में सेवा भी की।
‘किसान चौपाल’ में किसानों से मिलने से पहले, वे ‘रखड़ पुन्निया’ के अवसर पर गुरुद्वारा बाबा बकाला में मत्था टेकेंगे। बाबा बकाला में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला ‘रखड़ पुन्निया’ उत्सव रक्षा बंधन की परंपरा साथ-साथ सिख धर्म के गौरवशाली इतिहास से जुड़ा है। यह धार्मिक रूप से ऐतिहासिक स्थल नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी से सम्‍बंधित है।