शिलांग में विदेश और वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 20वें रोज़गार मेले में विभिन्न विभागों में नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस कार्यक्रम के दौरान 127 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान श्री मार्गेरिटा ने युवाओं को बधाई दी और विश्वास प्रकट कि नव नियुक्त उम्मीदवार ईमानदारी, लगन और गर्व के साथ अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ऐसा माहौल बना रही है जहाँ युवा कहीं और जाने के बजाय अपने ही इलाके में पढ़ाई कर सकें, काम कर सकें, नई चीज़ें कर सकें और कॅरियर बना सकें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए रोज़गार मेले को संबोधित किया। श्री मोदी ने उम्मीदवारों और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में शामिल होने वाले युवा 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण हासिल करने के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रधानमंत्री ने युवाओं से नागरिक देवो भव मंत्र का पालन करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
20वां रोज़गार मेला आज शिलांग सहित देश भर की 45 जगहों पर आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी पदों के लिए नव नियुक्त युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे गए।