हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक नई और दूरदर्शी पहल, “सेवा प्रथम नवाचार चुनौती” का शुभारंभ किया। महेंद्रगढ़ में पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह मंच राज्य के छात्रों, स्टार्टअप्स, उद्यमियों, पेशेवरों, शोधकर्ताओं, जमीनी स्तर के इनोवेटर्स और आम नागरिकों को अपने नवीनतम विचारों, प्रौद्योगिकियों, उत्पादों और समाधानों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।
News On AIR | सितम्बर 18, 2026 1:55 अपराह्न
हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत, “सेवा प्रथम नवाचार चुनौती” का शुभारंभ किया गया