मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की जनसेवा और उनकी पहलों को रेखांकित करने के लिए देशभर में महीने भर का सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनसेवा और सुशासन की भावना को आगे बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री पश्चिम इम्फाल जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा के 25 वर्ष पूरे किए हैं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है।
श्री खेमचंद ने आर्थिक विकास के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने मणिपुर के लोगों से शांति के साथ मिलकर राज्य के विकास में योगदान देने और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में सहयोग करने की अपील की।