सितम्बर 20, 2026 7:46 पूर्वाह्न

printer

सेमीकंडक्टर उद्योग साइबर हमलों और बाधाओं के लिए तैयार रहे: सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सेमीकंडक्टर उद्योग को उन देशों के साइबर हमलों और ऐसी बाधाओं के लिए तैयार रहना चाहिए, जो नहीं चाहते कि भारत इस क्षेत्र में आगे बढ़े।

एक  मीडिया संस्थान से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत को संभावित भू-राजनीतिक जोखिमों को लेकर सतर्क रहना होगा, क्योंकि अब वह चिप डिजाइन और निर्माण करने वाले सक्षम देश के रूप में उभर रहा है। इसे कई कंपनियां और देश अपने लिए खतरा मान सकते हैं।

श्री वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग में हर स्तर पर व्यापक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत, केंद्र सरकार और राज्यों को मिलकर काम करना होगा।