जून 17, 2026 3:33 अपराह्न

printer

सुरक्षा बलों ने मणिपुर में प्रवर्तन और आतंकवाद-रोधी अभियान तेज किया

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने राज्य भर में उग्रवाद-विरोधी अभियान तेज कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग अभियानों में तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया और 26 अवैध बंकर नष्ट किए गए।
 
गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और उसके राजनीतिक विंग, रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट के सक्रिय सदस्यों के रूप में हुई है। इन्हें इम्फाल पश्चिम जिले के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया। सुरक्षाबलों ने उपद्रवियों द्वारा इस्‍तेमाल किए जाने वाले 26 बंकरों को भी नष्‍ट किया। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला