सितम्बर 21, 2026 10:27 पूर्वाह्न

printer

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का 15वां स्थापना दिवस आज, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दी बधाई

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया- सेकी को उसके 15वें स्थापना दिवस पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री जोशी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में सेकी ने भारत की अक्षय ऊर्जा यात्रा को आगे बढ़ाने और देश के स्वच्छ ऊर्जा तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।