सितम्बर 28, 2026 9:14 अपराह्न

printer

JPSC की सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर SC में सुनवाई

सर्वोच्‍च न्‍यायालय में झारखंड लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर आज सुनवाई हुई। मुख्‍य न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत, न्‍यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्‍यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद मामले को दूसरी पीठ को भेज दिया। अगले सप्ताह मामले की सुनवाई होगी।

याचिका में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए मूल ओएमआर शीट, प्रश्नपत्र, उत्तर कुंजी, उपस्थिति रिकॉर्ड, बायोमेट्रिक आंकड़े और सीसीटीवी फुटेज सहित संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग की गई है। मामले में झारखंड सरकार और जेपीएससी को नोटिस जारी किया जा चुका है, जबकि राज्य स्तर पर सीआईडी जांच भी चल रही है।