अक्टूबर 2, 2026 11:12 पूर्वाह्न

printer

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के ओमानी सह-पायलट को यूएई को सौंपा

कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने के आरोपी सह-पायलट को अबू धाबी भेज दिया गया है। सऊदी प्रेस एजेंसी – एस.पी.ए. ने सऊदी गृह मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों पायलट चिकित्सकीय जांच के बाद अबू धाबी के लिए रवाना हो गए। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने कल सूचित किया था कि कैप्टन मच्छार को यूएई लाया गया है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। एसपीए के अनुसार, सऊदी अधिकारियों द्वारा यूएई-सउदी अरब अमीरात सुरक्षा दल के समन्वय से की गई प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक कहासुनी हुई जिसमें सह-पायलट ने कप्तान पर हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों व्यक्तियों को चोटें आईं।